Medical Help in Train: चलती ट्रेन में बिगड़ गई है यात्री की तबियत, इस नंबर पर फोन करते ही मिलेगी मेडिकल सहायता
Medical Help in Train:भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। लंबे सफर के दौरान अक्सर किसी न किसी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने या मेडिकल इमरजेंसी की खबरें आती रहती हैं। ऐसे संकट के समय घबराने के बजाय रेलवे का एकमात्र ऑल-इन-वन हेल्पलाइन नंबर '139' आपके लिए सबसे बड़ा मददगार साबित हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए इस नंबर को बेहद सक्रिय बनाया है। चलती ट्रेन में जैसे ही आप 139 पर कॉल करते हैं, रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आता है और अगले स्टेशन पर ही पीड़ित यात्री के लिए डॉक्टर, दवाइयां और जरूरी प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:40 IST
Medical Help in Train: चलती ट्रेन में बिगड़ गई है यात्री की तबियत, इस नंबर पर फोन करते ही मिलेगी मेडिकल सहायता #Utility #National #ट्रेनहेल्पलाइननंबर139 #रेलवेमेडिकलइमरजेंसी #चलतीट्रेनमेंइलाज #भारतीयरेलवेसहायता #139कॉलसेंटर #ट्रेनसुरक्षानंबर #रेलवेडॉक्टरसुविधा #पीएनआरस्टेटसचेक #SubahSamachar
