Himachal: बोर्ड के कर्मचारी-पेंशनर ही बिजली मीटरों को बदलने के विरोध में उतरे, जानें पूरा मामला

हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों-पेंशनरों के बिजली मीटरों को प्राथमिकता में बदलने के निर्देश का कर्मचारियों-पेंशनरों ने विरोध जताया है। विरोधस्वरूप मुख्य अभियंता कार्यालय मट्टनसिद्ध के बाहर कर्मचारियों और पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। बिजली बोर्ड हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता (संचालन) के जारी पत्र में बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के पुराने बिजली मीटरों को प्राथमिकता के आधार बदलने के निर्देश हैं। प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नीतीश भारद्वाज, पूर्व प्रधान कामेश्वर दत्त शर्मा, हीरा लाल वर्मा, बिजली पेंशनर्ज फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा आदि ने संबोधन किया। उन्होंने मुख्य अभियंता के निर्देशों के साथ स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: बोर्ड के कर्मचारी-पेंशनर ही बिजली मीटरों को बदलने के विरोध में उतरे, जानें पूरा मामला #CityStates #Hamirpur(himachal) #HimachalPradesh #Shimla #Hpseb #ProtestAgainstElectricityMeters #SubahSamachar