Gurugram News: कर्मचारियों ने ली अच्छे व्यवहार और स्वच्छता का प्रशिक्षण

गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन कर्मचारियों को अच्छे व्यवहार और स्वच्छता के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह प्रिंसिपल डाइट सुमिता रांगी के नेतृत्व और ट्रेनिंग विंग प्रभारी सोना यादव की देखरेख में किया गया। वहीं, प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी से अध्यापक शिक्षा शाखा के प्रभारी डॉ. मधुप सिंह, अश्वनी कुमार व मनोज कुमार ने दौरा किया। डॉ. मधुप कुमार ने बताया कि ग्रुप-4 कर्मचारी संस्थान का सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं। किसी भी कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से करना चाहिए। हमें अपने कार्य स्थल पर अपने अधिकारियों के साथ अच्छे व्यवहार का प्रदर्शन करना चाहिए। इस अवसर पर डाइट के प्रभारी पृथ्वीराज जी, वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण कुमार राघ, मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. ओमबीर यादव व मनोज कुमार शर्मा उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 13:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: कर्मचारियों ने ली अच्छे व्यवहार और स्वच्छता का प्रशिक्षण #EmployeesUnderwentTrainingOnGoodConductAndCleanliness. #SubahSamachar