Budaun News: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, आईटीआई में 27 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला
बदायूं जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 9:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में आयोजित होगा। रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से किया जा रहा है। मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो विभिन्न पदों पर साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न करेंगी। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें रोजगार मेले में पूर्णतः निशुल्क प्रवेश रहेगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 27 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे संस्थान परिसर में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की कम से कम पांच प्रतियां एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:29 IST
Budaun News: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, आईटीआई में 27 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला #CityStates #Budaun #EmploymentFair #RojgarMela #Jobs #SubahSamachar
