बेटियों के सशक्तीकरण की शुरुआत घर से जरूरी : रेणू शर्मा

अपराजिताबेटियों के सशक्तीकरण की शुरुआत घर से जरूरी : रेणू शर्माआईटीआई दाड़ी में अपराजिता कार्यक्रम में एएसपी ने दिया संदेश, सोशल मीडिया की लत को बताया ड्रग्स से अधिक खतरनाकअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। हमें वह शक्ति बनना है जिसे कोई पराजित न कर सके। आज भी समाज के कई हिस्सों में बेटियों को दोयम दर्जे पर रखा जाता है और पहली पंक्ति पर बेटों का कब्जा है। हमें इस मिथक को तोड़ना होगा कि बेटियां किसी से कम हैं। यह प्रेरणादायी विचार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कांगड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेणू शर्मा ने साझा किए। वे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दाड़ी में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के 'अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।एएसपी रेणू शर्मा ने बेटियों के मानसिक सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि अक्सर बेटियों में हीनता की भावना घर से ही अनजाने में डाल दी जाती है, जिससे उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि हम बेटियों को वास्तव में सशक्त देखना चाहते हैं तो इसकी नींव घर की दहलीज से ही रखनी होगी। कौशल विकास के विषय पर छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपने जो भी ट्रेड चुना है, उसमें पूर्ण निपुणता हासिल करें। कार्य-कुशलता ही रोजगार के श्रेष्ठ अवसर पैदा करेगी। वर्तमान चुनौतियों पर प्रहार करते हुए एएसपी ने युवाओं को चेतावनी दी कि आज के दौर में सोशल मीडिया की लत, ड्रग्स के नशे से भी अधिक घातक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन को समय बर्बाद करने का साधन न बनाएं, बल्कि इसे सीखने और आगे बढ़ने का जरिया बनाएं। अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम के नाम 'अपराजिता' की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश महिला सशक्तीकरण के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। यहां महिलाएं हर क्षेत्र में न केवल सक्रिय हैं, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का कार्य भी कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि जब वे पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्यों के लिए काम करेंगी, तो उनमें अटूट आत्मविश्वास स्वयं ही जागृत हो जाएगा।बाक्स:सराहनीय है अमर उजाला का यह प्रयास : पुरीइस दौरान आईटीआई दाड़ी के प्रिंसिपल आरके पुरी ने कहा कि आईटीआई में संचालित किए जा रहे विभिन्न ट्रेड की जानकारी दी। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास को सराहा। पुरी ने कहा कि आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बाक्स:क्या कहती हैं छात्राएं-कार्यक्रम के दौरान उन्हें बहुत ही अच्छी जानकारी हासिल हुई है। महिलाएं कैसे अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं, इसके लिए एएसपी मैडम ने पूरी तरह से प्रोत्साहित किया है। -तन्वी, छात्रा अपराजिता कार्यक्रम बहुत ही अच्छी पहल है। इसके माध्यम से उन्हें कुछ जरूरी जानकारियां मिलीं जो उनके जीवन के लिए उपयोगी हैं। वे इनका अनुसरण अपने जीवन में भी करेंगी। -हिमानी, छात्रा मुख्य वक्ता ने बहुत रोचक ढंग से जानकारी दी। एक एक बात अच्छे से समझ आई। अमर उजाला की यह बहुत अच्छी पहल है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। -कनिष्का, छात्रा बालिका सुरक्षा के लिए आयोजित अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए, ताकि छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी मिलती रहे।-जन्नत शर्मा, छात्रा हिमानी हिमानी हिमानी हिमानी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बेटियों के सशक्तीकरण की शुरुआत घर से जरूरी : रेणू शर्मा #EmpowermentOfDaughtersMustBeginAtHome:RenuSharma #SubahSamachar