Nuh: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

अपराध जांच शाखा नूंह की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। अपराध जांच शाखा नूंह और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। दो आरोपी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पीछा करने के बाद पुलिस ने संदिग्ध पिकअप पकड़ी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक देसी कट्टा व पिकअप वाहन से पांच ऊंट बरामद किए, पशु रस्सियों से बंधे मिले। घायल आरोपियों को शहीद हसन खां मेवाती नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है। पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले कीजांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 12:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nuh: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल #CityStates #Nuh #NuhEncounter #NuhPolice #NuhHindiNews #SubahSamachar