Sonipat News: बस स्टैंड क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण, लोगों को किया जागरूक
सोनीपत। जिला पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बस स्टैंड क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर यातायात को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के तहत बस स्टैंड से मुरथल अड्डा तक सड़क किनारे रखे गए अस्थायी ढांचे, रेहड़ियां, सामान और अन्य अवरोध हटाए गए। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे सड़कों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 19:52 IST
Sonipat News: बस स्टैंड क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण, लोगों को किया जागरूक #EncroachmentsRemovedInTheBusStandArea;PeopleMadeAware. #SubahSamachar
