Gurugram News: चेतावनी के साथ खत्म किया धरना

दो दिन से मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे जनस्वास्थ्य के कर्मचारीसंवाद न्यूज एजेंसीसोहना। सोहना जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता विकास मलिक के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किए जाने की घोषणा कर दी है। उक्त धरना कर्मचारियों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिन से किया जा रहा था। वहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 15 दिन के बाद दोबारा से धरने पर बैठा जाएगा।बृहस्पतिवार को दो दिन से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकारी अभियंता के मध्य हुई सकारात्मक वार्तालाप के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्ति की घोषणा की। यूनियन के जिला प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारी विकास मलिक के साथ अपनी मांगों को लेकर वार्तालाप करने के लिए बैठे। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद सभी 12 मांगों पर चर्चा की गई। कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने सभी मांगों को स्वीकारते हुए 10 दिन के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। वहीं, कर्मचारियों ने मांगें पूरी किए जाने के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त कर दिया है। वहीं, जिला प्रधान महेंद्र चुटानी ने बताया कि कार्यकारी अभियंता ने मांगों को 10 दिन के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया है। अगर मांगें पूरी नही हुईं तो 15 दिन में दोबारा धरना दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: चेतावनी के साथ खत्म किया धरना #EndedTheSit-inWithAWarning. #SubahSamachar