अपमान सहना है बड़ा कठिन काम : पुजारी अशोक शर्मा

जींद। महाराजा अग्रसेन मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि कभी-कभी अपमान भी बर्दाश्त करो। हमारी गलती न हो, दूसरे की भ्रांति हो तो भी सहो। आज के जमाने में अपमान सहना बड़ा कठिन है। क्योंकि सभी सम्मान चाहते है, प्रशंसा चाहते हैं। अपमान सहना ही सच्ची क्षमा है। पृथ्वी सब कुछ सहन करती है तभी इसे धरती माता कहा जाता है। सहने वाला हमेशा बड़ा होता है। जो अच्छे कार्य करता है उसको बुराई भी मिलती है। जो कुछ नहीं करेगा उसे क्या मिलेगा। आपकी निंदा होने लगे, बुराई होने लगे तो समझो जो काम आप कर रहे है उसें तरक्की आप करने लगे हो। वो ही लोग आपकी निंदा करते है जो आपका सहयोग नहीं कर पाते। सहन करने वाला जीवन में आगे बढ़ता है। सहन शक्ति जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र है। हमें कभी भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि जीवन में संघर्ष करते रहना चाहिए। संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती। जीवन में निराशा, खुशी आते रहते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 19:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अपमान सहना है बड़ा कठिन काम : पुजारी अशोक शर्मा #EnduringInsultIsAVeryDifficultTask:PriestAshokSharma #SubahSamachar