Ambala News: कब्जा करने की शिकायत पर बोले ऊर्जा मंत्री, गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी में जमीनी धोखाधड़ी व टुंडला में जमीन पर कब्जा व मारपीट मामले में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने शिष्टाचार भेंट की। विज शुक्रवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। टुंडला निवासी परिवार सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जमीन पर पेड़ काटने की शिकायत नगर परिषद से की थी। जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो यहीं के रहने वाले व्यक्ति ने इसका विरोध जताया और कस्सी लेकर परिवार पर हमला किया। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का आरोप था कि पूर्व में भी आरोपियों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया था। इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।209 गज के प्लॉट पर धोखाधड़ी : इसी प्रकार डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी में जमीनी धोखाधड़ी मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने ऊर्जा मंत्री को दी। टुंडला निवासी परिवार ने बताया कि उन्होंने डिफेंस कॉलोनी के प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से डिफेंस कॉलोनी में 209 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को राशि दी व रजिस्ट्री भी उनके नाम हुई। मगर तब उन्होंने तहसीलदार से निशानदेही कराई तो पता चला कि यह प्लॉट कागजों में किसी और के नाम है। परिवार ने बताया कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट उनके नाम करने को कहा तो न तो उन्हें प्लॉट मिला न ही राशि लौटाई गई। संवाद अंबालाछावनीमेंहरियाणाकेउर्जामंत्रीअनिलविजसेमुलाकातकरतेएचएसजीएमसीप्रधानजगदीशसिंह
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 02:10 IST
Ambala News: कब्जा करने की शिकायत पर बोले ऊर्जा मंत्री, गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त #EnergyMinisterSpeaksOnEncroachmentComplaint:HooliganismWillNotBeTolerated. #SubahSamachar
