राजस्थान का मौसम: आज 7 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनी, फिर तीन दिन राहत; 24 अक्तूबर को फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में बदलता नजर आएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार 20 अक्तूबर को प्रदेश के सात जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है। इसके बाद 21 से 23 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 24 अक्तूबर को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आज इन 7 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट मौसम विभाग के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 अक्तूबर को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और टोंक में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अन्य जिलों के लिए इस पूर्वानुमान में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यह भी पढें-राजस्थान पंचायत चुनाव: जिला प्रमुख-प्रधान बनाने का जिम्मा दिग्गजों के हाथ, कहीं केंद्रीय मंत्री तो कहीं सांसद संभालेंगे मोर्चा 21 से 23 अक्तूबरतक मौसम रहेगा शुष्क मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 21, 22 और 23 अक्तूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन तीन दिनों के लिए जिला स्तरीय पूर्वानुमान में भी किसी जिले के लिए चेतावनी नहीं दी गई है। ऐसे में आंधी-बारिश की गतिविधियों से फिलहाल राहत मिलने की संभावना है। 24 अक्तूबर को पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार मौसम विभाग ने 24 अक्तूबरको जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। यानी तीन दिन की राहत के बाद पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम फिर करवट ले सकता है। इन मौसमी सिस्टम का असर मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और आसपास के पंजाब क्षेत्र के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक ट्रफ बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी, बिजली और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 06:54 IST
राजस्थान का मौसम: आज 7 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनी, फिर तीन दिन राहत; 24 अक्तूबर को फिर बदलेगा मौसम #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanWeatherAlert #ImdRajasthanForecast #JaipurWeather #SubahSamachar
