परीक्षार्थियों को केंद्रों आने-जाने में असुविधा न हो : : डीटीओ

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। एचटेट के आयोजन के दृष्टिगत जिला परिवहन अधिकारी रविश हुड्डा ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी बसें समय पर चलाईं जाएं ताकि अभ्यर्थियों को केंद्रों तक आने-जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी निजी बस संचालक को निर्देश दिए कि वे चालक और परिचालकों को परीक्षार्थियों के साथ सहयोगपूर्ण और शालीन व्यवहार करने और सुरक्षित एवं सुचारु परिवहन व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। डीटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त, हरियाणा, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार परीक्षा के दोनों दिनों में सभी बसों का संचालन स्वीकृत मार्ग और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।किसी भी बस सेवा में अनावश्यक बाधा या लापरवाही से परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्पष्ट किया कि यदि किसी भी परमिट धारक द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना की जाती है अथवा बस सेवाएं अनावश्यक रूप से बाधित पाई जाती हैं तो संबंधित परमिट धारक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988, उसके अधीन बनाए गए नियमों तथा परमिट की शर्तों के अनुसार नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी निजी बस संचालकों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान निर्धारित रूट एवं समय-सारिणी का पूर्ण पालन करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 12:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




परीक्षार्थियों को केंद्रों आने-जाने में असुविधा न हो : : डीटीओ #EnsureCandidatesFaceNoInconvenienceInCommutingToAndFromExamCenters:DTO #SubahSamachar