समाधान शिविर की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें : एसडीएम
गुरुग्राम। एडीएम हितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समाधान तय समय सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) अपलोड करते समय सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत का पूरा विवरण, की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति स्पष्ट व तथ्यात्मक रूप से दर्ज की जाए। इससे पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के समाधान शिविरों की समीक्षा की और सभी डीसी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में लंबित शिकायतों के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करें। वीसी के बाद एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 19:54 IST
समाधान शिविर की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें : एसडीएम #EnsureQualityResolutionOfComplaintsAtSamadhanCamp:SDM #SubahSamachar
