Basti News: पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, डीजे की आवाज पर रहेगी नजर

बस्ती। दशहरा मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, अग्निशमन, बिजली और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई।डीएम व एसपी ने थाना प्रभारियों को बाजारों, प्रमुख चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास नियमित पैदल गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के निर्देश दिए। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो टीमों की ड्यूटी लगाने को कहा गया। पूजा पंडालों में बालू की बोरियां, पर्याप्त पानी और अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने तथा ज्वलनशील सामग्री का कम से कम प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को सुरक्षित वायरिंग सुनिश्चित करने और खुले या लटकते तारों को ठीक कराने को कहा गया। डीजे और साउंड सिस्टम की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों, मुख्य मार्गों और विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था करने को भी कहा गया।सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता, एएसपी श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर मानसी, एसडीएम प्रमोद कुमार, कोतवाल बृजानंद सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, डीजे की आवाज पर रहेगी नजर #BastiNews #SubahSamachar