Pauri News: पौड़ी में होमगार्ड भर्ती के लिए उत्साह, अब तक 11 आवेदन प्राप्त

पौड़ी। जनपद में होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। कुल 60 पदों पर भर्ती की जानी है। होमगार्ड्स जिला कमांडेंट कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर देवकी नंदन पांडे ने बताया कि जनपद में कुल 60 होमगार्ड जवानों की भर्ती की जानी है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी सेवा से जुड़ने का एक अच्छा अवसर है। चयनित अभ्यर्थियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में तैनात किया जाएगा। उन्हें आपदा प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी लगाया जाएगा। इंस्पेक्टर पांडे ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अपील की है। विभाग भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूरा कराने के लिए आवश्यक तैयारियां कर रहा है। बताया कि तीन दिन में अब तक 11 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन पत्र होमगार्ड जिला कमांडेंट कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आवेदन संख्या में तेजी आएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 15:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: पौड़ी में होमगार्ड भर्ती के लिए उत्साह, अब तक 11 आवेदन प्राप्त #EnthusiasmForHomeGuardRecruitmentInPauri #11ApplicationsReceivedSoFar #SubahSamachar