Himachal: हिमाचल में बाहरी गाड़ियों की एंट्री महंगी, प्रदेश के मालवाहक वाहनों पर भी लगेगा शुल्क, जानें दरें
फास्टैग सुविधा शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में अप्रैल 2026 से दूसरे राज्यों के वाहनों की एंट्री महंगी हो जाएगी। दूसरे राज्यों के निजी वाहनों को अब 70 रुपये की जगह 130 रुपये प्रवेश शुल्क चुकाना होगा। छोटे मालवाहक वाहनों को 170 रुपये देने होंगे। एनएचएआई के निर्देशों पर आबकारी विभाग ने नए सिरे से वाहनों के एक्सेल के हिसाब से शुल्क तय किया है। अब हिमाचल नंबर के 20 क्विंटल भार और 7500 किलो सामान उठाने वाले वाहनों से भी वसूली होगी। पहले इन वाहनों को छूट दी गई थी। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जारी हुई अधिसूचना से हिमाचल के मालवाहक वाहनों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 21:10 IST
Himachal: हिमाचल में बाहरी गाड़ियों की एंट्री महंगी, प्रदेश के मालवाहक वाहनों पर भी लगेगा शुल्क, जानें दरें #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalTollBarrierFee #HimachalVehicleEntryFee #SubahSamachar
