UP: 17 को एंट्री, 18 को अपहरण-हत्या और 19 को वापसी, गोली मारकर की थी हत्या, इटावा मर्डर केस में बड़ा खुलासा

इटावा जिले में सीआरपी जवान अभिषेक ने सुनियोजित तरीके से मनीष का अपहरण करके हत्या की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जालंधर बेस कैंप से छुट्टी लेकर 17 फरवरी को अभिषेक घर आया था। 18 को उसने अपने दोस्तों के साथ अपहरण करके मनीष की हत्या की और 19 को मनीष के शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंककर आरोपी जालंधर रवाना हो गया था। मनीष और अभिषेक साथ में ही कई वर्षोंसे कोचिंग पढ़ रहे थे। दोनों फोर्स में भर्ती होना चाहते थे। पढ़ने के दौरान ही उनका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। 2025 में आई भर्ती में अभिषेक की बहन का चयन हो गया था, जबकि मनीष सफल होने से रह गया था। अभिषेक को बहन के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। मनीष और उसकी बहन मिलते भी थे। यह अभिषेक को अच्छा नहीं लगता था। बताते हैं कि अभिषेक ने कई बार समझाया था, लेकिन दोनों मानने को राजी नहीं थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 17 को एंट्री, 18 को अपहरण-हत्या और 19 को वापसी, गोली मारकर की थी हत्या, इटावा मर्डर केस में बड़ा खुलासा #CityStates #Kanpur #Etawah #UttarPradesh #EtawahNews #EtawahCrimeNews #SubahSamachar