Dehradun News: मंत्री और विधायक की सिफारिश पर दो आगंतुकों को जारी होगा प्रवेश पत्र

-विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों के मद्देनजर अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने ली बैठकअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। आगामी नौ से 13 मार्च के बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थित भराड़ीसैंण में शुरू होने जा रहे विधानसभा बजट सत्र में विधायक और मंत्री की सिफारिश पर दो आगंतुकों को ही प्रवेश पत्र जारी होगा।शनिवार को दून स्थित विधानसभा भवन में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सत्र के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।विस अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय एवं पुलिस विभाग को सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि विधानसभा की गरिमा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र अवधि में विधानसभा के कर्मचारी भी बिना विधिवत जारी वाहन प्रवेश पत्र के परिसर में अपने वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। विधायकों की संस्तुति पर एक तथा मंत्रियों की संस्तुति पर अधिकतम दो आगंतुकों को ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिससे अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। अध्यक्ष ने सत्र के दौरान विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सदन की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। सत्र के दौरान आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन दल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से सत्र को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: मंत्री और विधायक की सिफारिश पर दो आगंतुकों को जारी होगा प्रवेश पत्र #EntryPassesWillBeIssuedToTwoVisitorsOnTheRecommendationOfTheMinisterAndMLA. #SubahSamachar