Etawah Accident: बेकाबू लोडर ने पिता-पुत्री को रौंदा; चार साल की बच्ची की हालत नाजुक, अस्पताल में उपचार जारी
इटावा जिले में सिविल लाइन क्षेत्र में एक बेकाबू लोडर ने बाइक से जा रहे पिता-पुत्री को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल लाइन के कांधनी गांव निवासी दीपक अपनी बेटी जान्हवी (4) को बाइक से घुमाने ले जा रहे थे। गांव के बाहर तेज रफ्तार से आ रहे लोडर ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिवार व गांव के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दीपक के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बेकाबू लोडर दो अन्य बाइकों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित गति से आया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 15:06 IST
Etawah Accident: बेकाबू लोडर ने पिता-पुत्री को रौंदा; चार साल की बच्ची की हालत नाजुक, अस्पताल में उपचार जारी #CityStates #Kanpur #Etawah #EtawahNews #EtawahCrimeNews #SubahSamachar
