Etawah: दो दिन से लापता छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने लगाया अपहरण कर हत्या का आरोप, जांच शुरू

इटावा जिले में भरथना क्षेत्र से दो दिन से लापता छात्र का शव इकदिल थाना क्षेत्र में दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रंजिशन अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और थाना पुलिस पर लापरवाही बरतने की बात कही है। भरथना बंधा गांव निवासी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि उनका पुत्र मनीष (25) 18 फरवरी की सुबह करीब सात बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर भी दी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Etawah: दो दिन से लापता छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने लगाया अपहरण कर हत्या का आरोप, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Etawah #EtawahNews #EtawahCrimeNews #SubahSamachar