Etawah: रूठकर गई प्रेमिका को मनाने पहुंचा प्रेमी, न मानने पर तमंचे से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हलूपुरा में ससुराल में आए एक अधेड़ ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे खुद को तमंचे से गोली मार ली। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के पीछे साले की पत्नी से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जाता है। मृतक 10 साल से साले की पत्नी को अपने साथ ही रख रहा था। दो माह पहले महिला झगड़े के चलते ससुराल आ गई थी। मृतक मैनपुरी जनपद के करहल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनोना का रहने वाला है और राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक व सीओ भरथना रामदवन मौर्य मौके पर पहुंचे। मृतक अनिल कुमार (48) उर्फ पप्पू पुत्र रामचंद्र कठेरिया निवासी ग्राम मनोना थाना करहल मैनपुरी की ससुराल बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हलूपुरा निवासी मुन्नू कठेरिया के यहां थी। ससुराल आने जाने के चलते कई साल पहले अनिल के संबंध अपनी साले सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी से हो गए थे। इस कारण पति सत्यनारायण ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को घर से निकाल दिया था। इसके चलते महिला अपने मायके औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पिता राम आसरे के घर पर पिछले 10 वर्ष से अपने प्रेमी अनिल के साथ रह रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 10:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Etawah: रूठकर गई प्रेमिका को मनाने पहुंचा प्रेमी, न मानने पर तमंचे से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #Etawah #EtawahNews #EtawahCrimeNews #SubahSamachar