अजब शादी, गजब कहानी: प्रेमी की फोटो दिखाकर दुल्हन बोली- मैं किसी और से करती हूं प्यार, दूल्हे ने दिखाई समझदारी
इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार रात जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसने दूल्हे को अपने प्रेमी की फोटो दिखाते हुए बताया कि वह उससे प्रेम करती है और परिवार उसकी इच्छा के खिलाफ यह शादी करा रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई और पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से रिश्ता समाप्त कर दिया गया। बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई। औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बरात फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित आईटीआई चौराहा के पास एक होटल में आई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 01:52 IST
अजब शादी, गजब कहानी: प्रेमी की फोटो दिखाकर दुल्हन बोली- मैं किसी और से करती हूं प्यार, दूल्हे ने दिखाई समझदारी #CityStates #Kanpur #Etawah #UttarPradesh #EtawahNews #EtawahCrimeNews #EtawahUniqueWedding #BizarreWedding #BridesDecision #EtawahWeddingDrama #UpCrimeNews #SubahSamachar
