ग्राउंड रिपोर्ट: आपदा के दो साल बाद भी समेज खड्ड किनारे रहने को मजबूर बुजुर्ग राम लाल और बिमला

1 अगस्त 2024 की वह भयावह रात समेज के लोगों की स्मृतियों में आज भी जिंदा है। समेज खड्ड में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने कई परिवारों की दुनिया बदल दी। दो साल बीत जाने के बाद भी कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके लिए आपदा केवल बीता हुआ हादसा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनी हुई है। अमर उजाला ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर समेज गांव का जायजा लिया। यहां ऐसे ही एक बुजुर्ग दंपत्ति राम लाल और उनकी पत्नी बिमला देवी की कहानी सामने आई। उनकी आंखों में आज भी उस रात का डर साफ दिखाई देता है और उनकी सबसे बड़ी चिंता है कि सुरक्षित और स्थायी पुनर्वास का इंतजार आखिर कब खत्म होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 21:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ग्राउंड रिपोर्ट: आपदा के दो साल बाद भी समेज खड्ड किनारे रहने को मजबूर बुजुर्ग राम लाल और बिमला #CityStates #Shimla #RampurBushahar #HimachalPradesh #SamejDisaster #SubahSamachar