सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रदेश का हर वर्ग संतुष्ट : शर्मा

जुलाना। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रदेश का हर वर्ग संतुष्ट है।वह शनिवार को कस्बे की परशुराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इससे पहले शनिवार को कस्बे में भव्य परिक्रमा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए और धार्मिक माहौल बना रहा। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा, रोहतास शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मीनू शर्मा, राजबीर भारद्वाज, अंतिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रदेश का हर वर्ग संतुष्ट : शर्मा #EverySectionOfTheStateIsSatisfiedWithTheGovernment'sPublicWelfarePoliciesAndDevelopmentWorks:Sharma #SubahSamachar