इंटरव्यू: हरीश रावत बोले-हर बार मैंने बेटे को कहा, वेट-योर टर्न विल कम, दिली इच्छा अब उसे मिले मौका

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि मेरी उत्तराखंडियत सोच आगे बढ़ाने वाले बेटे आनंद रावत इस बार चुनावी मैदान में उतरें। कहा, मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को यह संकेत भी दिए हैं कि जो सीट कांग्रेस के पास लंबे समय से नहीं रही, उस पर अगर कोई मजबूत दावेदार न हो तो उनके छोटे पुत्र आनंद रावत को मौका दिया जाए। लिहाजा, आनंद ने ऐसी सीट चुनी है, जिस पर कांग्रेस वर्ष 1984 से नहीं जीती है। अमर उजाला से खास बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपनी आने वाली पीढ़ी को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। कहा, यदि मछली के बच्चे समुद्र में तैरना नहीं जानेंगे तो खत्म हो जाएंगे। समुद्र तो अपनी जगह रहेगा, तैरना उनको ही है। बेटी अनुपमा ने उस सीट (हरिद्वार ग्रामीण) को छांटा, जिसे कांग्रेस 45 साल से नहीं जीती थी। पिछली बार वहां से लड़ी, मैं वहां हार गया था। आज भी हरिद्वार का सबसे कठिन व्यक्ति उनका प्रतिद्वंद्वी है लेकिन मैदान में डटी है। क्या कह सकते हैं कि यदि पार्टी कहेगी तो वह लड़ेगी। इंटरव्यू: हरीश रावत बोले- मैं घर बैठा था, उन्होंने ललकारा मैं आ गया, बस भाजपा के लगाए कलंक से मुक्त हो जाऊं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 28, 2026, 23:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंटरव्यू: हरीश रावत बोले-हर बार मैंने बेटे को कहा, वेट-योर टर्न विल कम, दिली इच्छा अब उसे मिले मौका #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #ExclusiveInterview #HarishRawat #HarishRawatInterview #AnandRawat #Congress #UttarakhandCongress #SubahSamachar