Bareilly News: आम की बंपर पैदावार की उम्मीद, किसानों के चेहरे खिले

मीरगंज। अपनी मिठास और मीठी खुशबू के लिए विदेशों तक प्रसिद्ध गांव मंडनपुर के आम की इस बार रिकॉर्ड पैदावार होने की उम्मीद है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बार बागों में भारी बौर आए हैं। तहसील क्षेत्र के इस गांव की 65-70 फीसदी भूमि (करीब 1,200 बीघा) आम के बागों से ढकी हुई है, जो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस सीजन में बागों में आए भारी बौर ने किसानों में उम्मीद जगा दी है। प्रगतिशील किसान मैराज और फुरकान अहमद ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार स्थिति बेहतर है। कीटों और फफूंदी से बचाव के लिए समय रहते दवाओं का छिड़काव और सिंचाई की गई है। हालांकि आंधी और ओलावृष्टि को लेकर किसान सतर्क हैं। मौसम अनुकूल रहा तो आम से केवल बाजार की रौनक बढ़ेगी, बल्कि किसानों को भी अच्छा मुनाफा होगा। विविध किस्में - दशहरी, लंगड़ा, चौसा और बंबई जैसी प्रजातियों की अधिक मांग है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: आम की बंपर पैदावार की उम्मीद, किसानों के चेहरे खिले #ExpectationsOfBumperMangoProductionBringSmilesToFarmers'Faces #SubahSamachar