एक्सप्लेनर: कोई खरीद रहा जमीन, किसी ने भेजा यान, अब ट्रंप बोले- मेरा है चांद; किसके दावे में दम, क्या है नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चांद को लेकर बड़ा दावा किया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ सोशल पर चांद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लिखा था- 'चंद्रमा हमारा है।' तस्वीर में अमेरिकी झंडा भी लगाया गया था। ट्रंप के इस दावे के बीच चांद पर जमीन खरीदने की बात भी सामने आती है। लोग एक-दूसरे को चांद की जमीन जन्मदिन, शादी या दूसरे मौकों पर तोहफे में देने का दावा करते हैं। कई कंपनियां चांद की जमीन के नाम पर प्रमाण पत्र और जमीन के दस्तावेज भी बेचती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई व्यक्ति चांद पर जमीन खरीद रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति चांद को अमेरिका का बता रहे हैं, तो क्या वास्तव में चांद पर किसी देश, व्यक्ति या कंपनी का अधिकार है आइए जानते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 07, 2026, 17:41 IST
एक्सप्लेनर: कोई खरीद रहा जमीन, किसी ने भेजा यान, अब ट्रंप बोले- मेरा है चांद; किसके दावे में दम, क्या है नियम? #World #International #AmarujalaExpainer #DonaldTrump #Moon #MoonLand #LunarLand #SpaceLaw #OuterSpaceTreaty #MoonOwnership #LunarProperty #SpaceExploration #SubahSamachar
