एक्सप्लेनर: आईआईटी बॉम्बे में क्यों मचा बवाल; नकल, आत्महत्या से एफआईआर तक पहुंची बात, अब क्या चाहते हैं छात्र?
आईआईटी बॉम्बे में बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र की मौत का मामला इस वक्त सुर्खियों में है। आईआईटी प्रशासन सवालों में है। छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद परिसर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। छात्र प्रशासन से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। इस बीच परिवार की शिकायत पर एक प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई, मामला मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंपा गया और संस्थान ने अपने शुरुआती बयान पर बाद में माफी भी मांगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है आईआईटी बॉम्बे में छात्र प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं छात्रों की क्या मांग है परिवार का क्या आरोप है संस्थान ने क्या कहा है पुलिस अब तक क्या कार्रवाई कर चुकी है क्या है पूरा मामला 18 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दूसरे वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे (20) की मौत हो गई। संस्थान ने 19 सितंबर को जारी अपने शुरुआती बयान में कहा था कि उसी दिन एक परीक्षा के दौरान छात्र को मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। आईआईटी बॉम्बे के मुताबिक, छात्र ने परीक्षा के प्रश्नपत्र को चैटजीपीटी पर डालकर उसके जवाब लेने की कोशिश की थी। संस्थान ने कहा था कि छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। संस्थान के अनुसार, परीक्षा के बाद शिक्षक और विभागाध्यक्ष ने छात्र से बात की और उसे समझाया था। उसे यह भरोसा भी दिलाया गया था कि इस घटना का उसके शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद छात्र अपने छात्रावास के कमरे में लौट गया। बाद में शाम को वह अपने कमरे में मृत मिला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 19:23 IST
एक्सप्लेनर: आईआईटी बॉम्बे में क्यों मचा बवाल; नकल, आत्महत्या से एफआईआर तक पहुंची बात, अब क्या चाहते हैं छात्र? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #IitBombay #IitBombayStudentDeath #SahilWakode #IitBombayProtests #StudentProtest #Fir #MumbaiPolice #MumbaiCrimeBranch #CheatingAllegations #SubahSamachar
