एक्सप्लेनर: क्या हर स्मार्ट डिवाइस पर मंडरा रहा है एआई वॉर्म का खतरा? एंथ्रोपिक के शोध में हुआ ये बड़ा खुलासा
इंटरनेट से जुड़े उपकरण हमारी जिंदगी आसान बना रहे हैं, लेकिन यही कनेक्शन साइबर हमले का रास्ता भी बन सकता है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक के शोधकर्ताओं ने ऐसे वॉर्म की संभावना परखी है, जो खुद को दूसरे उपकरणों तक फैलाने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एआई वॉर्म है क्या यह कैसे काम कर सकता है शोधकर्ताओं ने क्या पाया यह सामान्य वॉर्म से कितना अलग है इसे रोकने में क्या चुनौतियां हो सकती हैं क्या पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं क्या है एआई वॉर्म कंप्यूटर की दुनिया में वॉर्म एक ऐसा प्रोग्राम होता है, जो बिना इंसान की मदद के एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक अपनी कॉपी पहुंचा सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि कोई व्यक्ति किसी अनजान लिंक पर क्लिक करे या संक्रमित फाइल डाउनलोड करे। एआई वॉर्म में एआई की मदद से दूसरे उपकरणों को खोजने, उनकी सुरक्षा में मौजूद कमियों का फायदा उठाने और वहां खुद को चलाने का तरीका खोजने की कोशिश की जा सकती है। एंथ्रोपिक की शोध रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा प्रोग्राम किसी उपकरण पर चलने के बाद वहां से आगे फैलने की कोशिश कर सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि एआई हर सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 19:20 IST
एक्सप्लेनर: क्या हर स्मार्ट डिवाइस पर मंडरा रहा है एआई वॉर्म का खतरा? एंथ्रोपिक के शोध में हुआ ये बड़ा खुलासा #World #International #AmarujalaExplainer #AiWorm #AnthropicResearch #Cybersecurity #InternetOfThings(iot) #SmartDevices #Malware #CyberAttacks #AiSecurity #SubahSamachar
