एक्सप्लेनर: क्या होता है आईपीओ, कंपनियां क्यों लाती हैं; आम लोग कैसे कर सकते हैं इसमें निवेश?

जियो के मेगा आईपीओ की इन दिनों शेयर बाजार में खूब चर्चा हो रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स के इस आईपीओ के जरिए 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आईपीओ क्या होता है कंपनियां इसे क्यों लाती हैं इससे जुड़ी कौन-कौन सी शब्दावली होती है कंपनियों को किन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है आम लोग इसमें कैसे निवेश कर सकते हैं आईपीओ से क्या समझते हैं आईपीओ का पूरा नाम इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग है। जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर आम निवेशकों को खरीदने के लिए पेश करती है, तो इसे आईपीओ कहा जाता है। इसके जरिए निवेशकों को कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिलता है। आईपीओ पूरा होने और शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने के बाद निवेशक इन शेयरों की बाजार में खरीद-बिक्री कर सकते हैं। कंपनियां आईपीओ क्यों लाती हैं कंपनियां अपनी अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए आईपीओ लाती हैं। इसके प्रमुख कारण हैं: कारोबार का विस्तार: नए बाजारों में पहुंचने और कारोबार बढ़ाने के लिए। नई परियोजनाएं: नए प्लांट, सुविधाएं और दूसरी परियोजनाएं शुरू करने के लिए। कर्ज चुकाना: कंपनी पर मौजूद कर्ज का बोझ कम करने के लिए। नई तकनीक और शोध: तकनीक विकसित करने और शोध पर खर्च करने के लिए। पुराने निवेशकों को मौका: मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच सकते हैं। बाजार में पहचान: शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से कंपनी की पहचान बढ़ सकती है। आईपीओ के बाद कंपनी को अपने वित्तीय प्रदर्शन और जरूरी कारोबारी जानकारियां नियमानुसार सार्वजनिक करनी होती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 19:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: क्या होता है आईपीओ, कंपनियां क्यों लाती हैं; आम लोग कैसे कर सकते हैं इसमें निवेश? #BusinessDiary #National #AmarujalaExplainer #Ipo #InitialPublicOffering #JioPlatformsIpo #StockMarket #ShareMarket #IpoInvestment #HowToInvestInIpo #SubahSamachar