Explainer: मेकेदातु परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट तक हुआ है संघर्ष, अब तमिलनाडु में सर्वदलीय बैठक की मांग क्यों?
कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कर्नाटक सरकार की उस योजना का विरोध किया है, जिसमें कावेरी नदी पर मेकेदातु में पेयजल और बैलेंसिंग जलाशय बनाने की बात कही गई है।तमिलनाडु को आशंका है कि कर्नाटक अब इस परियोजना की संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र को सौंपने की तैयारी कर रहा है। यह स्थिति तब बनी, जब सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 के अपने फैसले पर पुनर्विचार की तमिलनाडु की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि कर्नाटक के प्रस्तावित बांध को चुनौती देना अभी समय से पहले है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 20:18 IST
Explainer: मेकेदातु परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट तक हुआ है संघर्ष, अब तमिलनाडु में सर्वदलीय बैठक की मांग क्यों? #IndiaNews #National #MekedatuProject #TamilNadu #Karnataka #SupremeCourt #TamilNaduGovt #All-partyMeeting #Pmk #Farmers #SubahSamachar
