एक्सप्लेनर: क्या है मीर जाफर के विश्वासघात की कहानी, देश की सियासत में क्यों गद्दारी की पर्याय बन गया ये नाम?
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने स्टारलिंक को लेकर विपक्षी नेताओं के बयानों पर निशाना साधते हुए इसे 'मोदी बनाम मीर जाफर' की लड़ाई बताया है। पात्रा ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता सत्ता के लिए देश को गिरवी रखने तक को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता बिना चुनाव लड़े और बिना जीत हासिल किए प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। भारतीय इतिहास में मीर जाफर का नाम विश्वासघात के प्रतीक के तौर पर लिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वह कौन थे और उनका इतिहास क्या है मीर जाफर आखिर थे कौन मीर जाफर का पूरा नाम सैयद मीर मोहम्मद जाफर अली खान था। वह सैयद अहमद नजाफी के दूसरे बेटे थे। भारत में उन्हें 'गद्दार-ए-हिंद' के नाम से भी जाना जाता है। वह सिराजुद्दौला के बाद बंगाल के नवाब बने। उन्हें नजाफी वंश का पहला नवाब भी माना जाता है। उनका शासन भारत में ब्रिटिश सत्ता के विस्तार का एक अहम पड़ाव साबित हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 10, 2026, 19:28 IST
एक्सप्लेनर: क्या है मीर जाफर के विश्वासघात की कहानी, देश की सियासत में क्यों गद्दारी की पर्याय बन गया ये नाम? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #MirJafar #BattleOfPlassey #SirajUd-daulah #RobertClive #BritishEastIndiaCompany #IndianHistory #BritishRuleInIndia #SubahSamachar
