एक्सप्लेनर: क्या ईरान पर बरसेगा तबाही वाला बम, इसमें क्या खास, ट्रंप क्यों कर रहे तीन नंवबर का इंतजार?

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मदर ऑफ ऑल बॉम्ब के संभावित इस्तेमाल की चर्चा हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के ऊर्जा और परमाणु ठिकानों पर हमले की योजना में इस बम को भी शामिल किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि ताजा मामला क्या है आखिर क्या है मदर ऑफ ऑल बॉम्ब यह कितना शक्तिशाली है इसे पहली बार कब इस्तेमाल किया गया था ईरान में इस्तेमाल की तैयारी क्यों सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए नए विकल्प तैयार किए हैं। इनमें जीबीयू-43/बी मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट (एमओएबी) का इस्तेमाल भी शामिल है। इस बम को 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' के नाम से जाना जाता है। अमेरिका इस बम के जरिए ईरान के ऊर्जा ढांचे और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इनमें पहाड़ के भीतर स्थित पिकैक्स माउंटेन नाम के संदिग्ध परमाणु ठिकाने का भी जिक्र है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इसके परिणाम पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इतने शक्तिशाली बम का इस्तेमाल करने के बावजूद अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर पाएगा या नहीं, यह साफ नहीं है। खासकर जमीन के काफी नीचे बने ठिकानों को नष्ट करने में इसकी क्षमता को लेकर संदेह जताया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिकी सेना ने ट्रंप प्रशासन के लिए हमले के अलग-अलग विकल्प तैयार किए हैं। हालांकि, ट्रंप ने कहा था कि वह 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर दोबारा हमले का आदेश नहीं देंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 19:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: क्या ईरान पर बरसेगा तबाही वाला बम, इसमें क्या खास, ट्रंप क्यों कर रहे तीन नंवबर का इंतजार? #World #International #AmarujalaExplainer #SaudiAramco #AramcoAttack #SaudiArabiaOilCompany #SaudiAramcoHeadquarters #GlobalOilMarket #CrudeOilPrices #SaudiArabiaOilProduction #EnergySecurity #OilSupplyDisruption #SubahSamachar