Jhajjar-Bahadurgarh News: 200 समर्थकों के साथ जताई भाजपा में आस्था

बहादुरगढ़। भाजपा विधानसभा क्षेत्र संयोजक दिनेश कौशिक के नेतृत्व में बुधवार को सेक्टर-2 से कार्यकर्ता बादली के गांव मुनीमपुर में आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे। कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित पार्टी के नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान कौशिक के नेतृत्व में वार्ड-30 से विजय दलाल ने 200 समर्थकोंं के साथ भाजपा में आस्था जताई। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, संजय सैनी, पंकज गर्ग, मनोनीत पार्षद भीम सिंह प्रणामी, दिनेश शेखावत, विकास काजला, रमेश आर्य, रवि सरपंच, संदीप सरपंच, काला सरपंच बामड़ौली, सिद्दीपुर सरपंच सोनू, विवेक दलाल, विनोद सरंपच लोवा सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: 200 समर्थकों के साथ जताई भाजपा में आस्था #ExpressedFaithInTheBJPAlongWith200Supporters. #SubahSamachar