गुरुग्राम: प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी देकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा के साथी पर आरोप

गुरुग्राम के सुशांतलोक क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर अनिल छिल्लर से गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अनिल छिल्लर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई की रात को उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को रोहित गोदारा गैंगस्टर का सहयोगी महेंद्र दल्लन बताया। कॉल करने वाले ने उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 08:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गुरुग्राम: प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी देकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा के साथी पर आरोप #CityStates #Gurugram #GurugramCrime #GurugramPolice #GurugramHindiNews #GurugramNewsToday #SubahSamachar