Bareilly News: बेतहाशा गर्मी से बेहाल हुए मरीज, डायरिया का हमला शुरू
बरेली। बीते सप्ताह आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत का दौर थम गया है। भीषण गर्मी से बच्चे, बुजुर्ग, युवा भी डायरिया, उल्टी, दस्त से पीड़ित हैं। सोमवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीज गर्मी से बेहाल हुए। राहत के लिए ओपीडी में कूलर के पास लोग जुटे रहे।जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारी के मुताबिक 17 सौ नए और करीब पांच सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर दवा और परामर्श के लिए आए थे। इसमें से सर्वाधिक चार सौ पर्चे फिजिशियन के रहे। डॉ. एएम अग्रवाल के मुताबिक पारा भले सामान्य स्तर के आसपास है लेकिन बेतहाशा उमस गर्मी को और बढ़ा रही है। खानपान, यात्रा के दौरान जरा सी अनदेखी सेहत पर भारी पड़ रही है। ओपीडी में डायरिया संदिग्ध, उल्टी, दस्त, सर्द गर्म, गैस्ट्रेटाइटिस मरीजों की संख्या बढ़ी है। चपेट में आए मरीजों को दवा समेत बचाव का सुझाव दिया है। त्वचा रोग के भी मरीज ज्यादा रहे। दूसरी ओर, दोपहर 12 बजे के बाद बेतहाशा धूप से मरीज और तीमारदार परेशान रहे। पेड़ों की छांव के नीचे झुंड की तरह लोग जुटे रहे। वहीं, ओपीडी में महज एक कूलर चल रहा। यहां कई लोग खड़े होने से पीछे के लोगों को हवा नहीं लगने पर नोकझोंक की स्थिति रही।तपती टिन के नीचे शिविर में बेहाल हुए दिव्यांगसीएमओ कार्यालय परिसर में लगे शिविर में दिव्यांगता सत्यापन के लिए पहुंचे लोग भी गर्मी से बेहाल रहे। टिनशेड गर्म होने से कई दिव्यांगों को लेकर परिजन पेड़ के नीचे बैठने को विवश रहे। वहीं, कार्यालयों में लगे एसी की आउटडोर यूनिट दिव्यांग शिविर की ओर लगने से हालत और बदहाल रहे। हालांकि, डॉक्टर समय से पहुंचे और दोपहर दो बजे तक 42 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र जारी हुए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 19, 2026, 03:18 IST
Bareilly News: बेतहाशा गर्मी से बेहाल हुए मरीज, डायरिया का हमला शुरू #ExtremeHeatHasLeftPatientsSuffering #AndDiarrheaAttacksHaveBegun. #SubahSamachar
