Himachal: भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर 12.62 करोड़ से विकसित होंगी सुविधाएं
सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेल विकास निगम ने परियोजना के तहत विभिन्न आधारभूत और यात्री सुविधाओं के निर्माण के लिए 12.62 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। इस टेंडर के माध्यम से थलू से धरोट तक कई अहम कार्य किए जाएंगे। यह रेल लाइन अभी निर्माणाधीन है, ऐसे में शुरुआती चरण में ही यात्रियों और संचालन से जुड़ी सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनाई गई है। परियोजना के तहत फुटओवर ब्रिज का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। इससे भविष्य में यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए ट्रैक पार नहीं करना पड़ेगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 19, 2026, 18:54 IST
Himachal: भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर 12.62 करोड़ से विकसित होंगी सुविधाएं #CityStates #Shimla #HimachalRailline #SubahSamachar
