Fact Check: तुर्किये में तीन साल पहले आए भूकंप के वीडियो को वेनेजुएला का बताकर किया जा रहा शेयर

वेनेजुएला में बुधवार को आए दो भीषण भूकंपों ने भयंकर तबाही मचाई है, इसमें अब तक कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई है और 971 से अधिक लोग घायल हुए हैं। देश की कार्यवाहक रिक्टर स्केल पर इन भूकंपों की तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कई इमारतें गिरती हुईंनजर आ रहीहैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो वेनेजुएला का है। अमर उजाला ने अपने पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो तीन साल पहले तुर्किये में आए भूकंप का है। क्या है दावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो वेनेजुएला में आए भूकंप का है।ocean jain (@ocjain4) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, 126 साल में सबसे खतरनाक भूकंप! वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार की मौत, USGS का चौंकाने वाला दावा वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, USGS का चौंकाने वाला दावा किया है, काराकस एयरपोर्ट भी इस भूकंप से तबाह हो गया है। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। पड़ताल इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें रॉयटर्स के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 6 फरवरी 2023 को प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि लोकल 'उर्फा टीवी' के फुटेज से पता चला है कि तुर्कियेके सानलिउर्फा प्रांत के हलीलिए ज़िले में 7.8 तीव्रता के ज़बरदस्त भूकंप के बाद कम से कम एक इमारत ढह गई। इसके बाद हमें द गार्डियन की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट6 फरवरी 2023 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्थानीय 'उर्फा टीवी' के फुटेज से पता चला कि सोमवार को 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद आए एक झटके (आफ्टरशॉक) के दौरान सान्लिउर्फा प्रांत के हलीलिए ज़िले में कम से कम एक इमारत ढह गई। भूकंप ने मध्य तुर्की और उत्तर-पश्चिमी सीरिया को प्रभावित किया, जिसमें कम से कम 641 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए; कई इमारतें ढह गईं और मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश शुरू की गई। सर्दियों की सुबह अंधेरे के समय आए इस भूकंप के झटके साइप्रस और लेबनान में भी महसूस किए गए। पड़ताल का नतीजा हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को तीन साल पुराना पाया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fact Check: तुर्किये में तीन साल पहले आए भूकंप के वीडियो को वेनेजुएला का बताकर किया जा रहा शेयर #FactCheck #National #Earthquake #Venezuela. #VenezuelaEarthquake #SubahSamachar