Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल फैक्टरी कर्मी की पीजीआई में मौत

-दो नवंबर को जीटी रोड पार करते समय खादी आश्रम के पास हुआ था हादसामाई सिटी रिपोर्टर पानीपत। जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने सड़क हादसे में घायल फैक्टरी कर्मी ज्ञानचंद (57) ने पीजीआई में उपचार के दौरान शुकवार को दम तोड़ दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। करनाल के स्टोंडी गांव के कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पड़ोसी ज्ञानचंद (57) पिछले लगभग 20 वर्षों से किशनपुरा स्थित डीके फैक्टरी में काम करने आते थे। वे दो नवंबर को सुबह करीब सवा बजे खादी आश्रम के सामने दिल्ली-अंबाला लेन पर बस से उतरे थे। उन्हें जीटी रोड पार कर खादी आश्रम की तरफ जाना था। सड़क पार करते समय ज्ञानचंद को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। वे उनको जिला अस्पताल ले गए। यहां से उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। ज्ञानचंद ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी रोबिन ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल फैक्टरी कर्मी की पीजीआई में मौत #FactoryWorker #CriticallyInjuredAfterBeingHitByAnUnidentifiedVehicle #DiesAtPGI #SubahSamachar