Bareilly News: फैक्टरी कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सुरेश शर्मा नगर निवासी मनीष कुमार मैसी (28) अपनी बाइक से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ड्यूटी करने जा रहे थे। बरेली-दिल्ली हाईवे पर जौहरपुर क्रॉसिंग से पहले शिवनगर कॉलोनी के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मनीष के परिवार में पत्नी, मां और 11 वर्षीय बेटा अर्नव मैसी हैं। पिता की बीस साल पहले मौत हो चुकी है।---अज्ञात वाहन से कुचलकर शिक्षक की मौतबिथरी। बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन मंदिर बिहारीपुर बरेली निवासी शिक्षक दुर्गेश यादव (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।दुर्गेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह नवदिया झादा चौराहे पर पहुंचे, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दुर्गेश वाहन के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना और आवश्यक कार्रवाई की। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद---कार-बस की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायलबरेली। कुदेशिया पुल पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भूड़ा की 45 वर्षीय राजबाला की मौत हो गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मिले रामेश्वर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उनका छोटा भाई राम बहादुर पत्नी राजबाला और दो बच्चों शुभ व रेनू के साथ कार से बदायूं में एक शादी समारोह में शामिल होकर बरेली लौट रहा था। कुदेशिया पुल के पास कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में राजबाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम बहादुर, शुभ और रेनू गंभीर रूप से घायल हो गए। राम बहादुर परचून की दुकान चलाकर परिवार पालते हैं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 06:07 IST
Bareilly News: फैक्टरी कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत #FactoryWorkerCrushedToDeathByTruck #SubahSamachar
