UP: पोस्टमार्टम के बाद लाश घर पहुंचते ही परिजन नाराज, पहुंची दो थानों की फोर्स; हत्यारों की गिरफ्तार की मांग

UP News: घोसी कोतवाली क्षेत्र के खंतिया गांव में पोस्टमार्टम के बाद रामभवन यादव (42) का शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग नहीं होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए। रविवार की दोपहर सीओ जितेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए और दोहरीघाट में सरयू नदी के किनारे मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया। सुरक्षा को देखते हुए शनिवार की सुबह से रविवार की दोपहर तक दो थानों की पुलिस गांव में तैनात रही। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए घोसी कोतवाली, कोपागंज थाना, एसओजी और सर्विलांस की चार टीम गठित की गई है। टीम ने शनिवार की सुबह से रविवार की शाम तक संभावित जगहों पर छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 19:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पोस्टमार्टम के बाद लाश घर पहुंचते ही परिजन नाराज, पहुंची दो थानों की फोर्स; हत्यारों की गिरफ्तार की मांग #CityStates #Mau #Varanasi #MauPolice #MauNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar