Lalitpur News: दशरारा में विकास तो दूर दलदल भरे रास्तों से नहीं मिल सकी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी पुलवारा/ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत दशरारा में विकास तो दूर कीचड़ भरे रास्तों से तक से निजात नहीं मिल पाई है। गांव की गलियों तक में सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। बारिश से गड्ढों में जमा पानी से सुरक्षित निकलना तक मुश्किल हो गया है। यही नहीं कचरा निस्तारण को बना आरआरसी भी अनदेखी के चलते बदहाल दशा में पड़ा हुआ है। इसमें सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कर निस्तारण किया जाना था। इससे जगह-जगह कचरा व गंदगी पड़ी हुई है। इससे मार्गों तक में सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया है। सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। नालियों के अभाव में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ---गलियों में नहीं बन सकी सड़क ग्राम पंचायत में गलियों में सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। कच्चे रास्ते ग्रामीणों को परेशानी का सबब बने हुए हैं। सर्दी व गर्मी में गड्ढों से चलना दुश्वार हो जाता है। बारिश में रास्ते दलदल में तब्दील हो जाते हैं। यही नहीं नाली के अभाव में पानी की निकासी तक ठीक से नहीं हो रही है। इससे दूषित पानी जमा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ---खेल मैदान है न पुस्तकालय ग्राम पंचायत में खेल मैदान का निर्माण नहीं किया जा सका है। इससे युवाओं को खेल का अभ्यास करने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सीमित दिनाें में ही खेतों या अन्य स्थानों पर मौका मिलता है। अन्यथा में अन्य गांव में जाना पड़ता है। यही नहीं पढ़ाई के लिए पुस्तकालय तक नहीं बन सका है। इससे बच्चों को ब्लॉक व जिला मुख्यालय की ओर रुख करना पड़ रहा है। ---एक नजर में ग्राम पंचायत ब्लॉक - बार ग्राम पंचायत - दशरारागांव - बनया, पथौरा, ढंगराआबादी - 3000मतदाता - 1700 ---ग्राम पंचायत में खेल मैदान नहीं बनने से युवाओं को खेल अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। इधर-उधर जाना पड़ रहा है। - रविराजा ---गलियों में सड़क व नाली की समस्या बनी हुई है। बारिश में रास्ते दलदल में तब्दील हो जाते हैं। इससे आवागमन मुश्किल बना हुआ है। - मोनू खरे ---ग्राम पंचायत में बजट के आधार पर कार्य कराए गए हैं। गलियों में सड़क के प्रस्ताव कार्ययोजना में दिए गए हैं। - धनीराम कुशवाहा, प्रधान, ग्राम पंचायत दशरारा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 03:10 IST
Lalitpur News: दशरारा में विकास तो दूर दलदल भरे रास्तों से नहीं मिल सकी निजात #FarFromSeeingAnyDevelopmentInDashrara #ResidentsCouldNotEvenGetReliefFromTheSwampyRoads. #SubahSamachar
