Bulandshahar News: एमकॉम में फरहीन खालिद और बीबीए में लवी अव्वल
सिकंदराबाद। जेएस पीजी कॉलेज के एमकॉम व बीबीए के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति सक्सेना ने बताया कि एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर में फरहीन खालिद ने 8.07 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। फौजिया खालिद ने 7.91 सीजीपीए के साथ द्वितीय और साक्षी ने 7.63 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक सक्सेना ने बताया कि बीबीए षष्ठम सेमेस्टर में लवी ने 71.07 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुलबुल ने 68.62 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और तमन्ना राणा ने 68.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन व सचिव रचना भटनागर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 17:34 IST
Bulandshahar News: एमकॉम में फरहीन खालिद और बीबीए में लवी अव्वल #BulandshahrNews #SubahSamachar
