Faridabad News: अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में फरीदाबाद प्रथम
छात्राओं ने कबड्डी व वॉलीबॉल में स्वर्ण और खो-खो में जीता रजत पदकसंवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। राजकीय पॉलिटेक्निक झज्जर में 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने कबड्डी और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक, बैडमिंटन और खो-खो में रजत पदक और बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, छात्रा वायलिना ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला पॉलिटेक्निक की समस्त छात्राओं ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर एथलेटिक मीट के मुख्य अतिथि जीसीपी क्राइम अमित दहिया, तकनीकी शिक्षा हरियाणा निदेशक डॉक्टर वाईपीएस बैरवाल, प्रधानाचार्य जीपीडब्ल्यू सिरसा, मंजू गेरा, संस्थान के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह ने महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद को गोल्ड कप देकर सम्मानित किया। छात्राओं का प्राचार्या मीनू वर्मा और खेल प्रभारी रीना कपूर ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया। रीना कपूर ने कहा है कि यह प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना एक शानदार अनुभव है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में लड़कियों द्वारा किया गया प्रदर्शन महाविद्यालय में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों को भी ऊर्जा और जोश देने का काम करेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:11 IST
Faridabad News: अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में फरीदाबाद प्रथम #FaridabadFirstInInter-polytechnicAthleticMeet #SubahSamachar
