Rohtak News: लाहली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

कलानौर। लाहली में सरकारी स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। लाहली निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पिता ईश्वर 22 जून को अपने काम से झज्जर रोड स्थित गोपाल भट्टा के पास खेत में गए थे। शाम के समय वह खेत से वापस घर लौट रहे थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहली के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआईएमएस ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 22:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: लाहली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत #FarmerDiesAfterBeingHitByAnUnidentifiedVehicleNearLahli. #SubahSamachar