Budaun News: चारा मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव वस्तुईया में बुधवार को हादसा हो गया। घर पर पशुओं के लिए चारा काटते समय 53 वर्षीय किसान सर्वेश का संतुलन बिगड़ गया और वह मशीन की चपेट में आ गए। परिजनों ने इंजन बंद किया, तब तक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से दहगवां सीएचसी ला रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। थाना जरीफनगर के ग्राम वस्तूईया निवासी सर्वेश (53) रोज की तरह अपने घर पर पशुओं का चारा काटने के लिए मशीन चला रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मशीन की चपेट में आ गए थे। सूचना पर सीएचसी पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सर्वेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के मुखिया की मौत से ग्रामीणों में भी शोक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 14:42 IST
Budaun News: चारा मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Budaun #FarmerDies #FodderMachine #SubahSamachar
