चार हत्या और सुसाइड: खाते में सात लाख, छह बीघा जमीन, फिर क्या था दुख; मनीष ने वीडियो और नोट में लिखे ये शब्द
ऐसा क्या दुख था, जिसके चलते एक सीधे-साधे किसान ने अपने पूरे परिवार का खात्मा करके खुद भी जान दे दी। जिन बच्चों को उसने गोद में खिलाकर बड़ा किया, उनका गला दबाने में भी उसके हाथ नहीं कांपे। सबकी जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या दुख था तो जो एक झटके में हंसते खेलते परिवार को खत्म कर दिया। अपना ही वंश मिटा दिया। यह राज सभी को परेशान किए है। पुलिस को मनीष के मोबाइल से वीडियो में मनीष ने बड़े शांत भाव से कहा है कि हम अपनी मर्जी से मरे हैं। हम बहुत परेशान थे अपने दुखों से। इसमें उन्होंने कहा है कि 'मैं मनीष कुमार, अपनी मर्जी से मरे हैं हम, इसमें किसी का दोष नहीं है। इसलिए कोई किसी को परेशान न करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 08:35 IST
चार हत्या और सुसाइड: खाते में सात लाख, छह बीघा जमीन, फिर क्या था दुख; मनीष ने वीडियो और नोट में लिखे ये शब्द #CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #MathuraMurder #SuicideInMathura #SubahSamachar
