Kurukshetra News: तीन लेयर बेरिकेडिंग व डंपर लगाकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोका
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/पिहोवा। ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों व पुलिस के बीच मंगलवार को सुबह से शाम तक तनाव चलता रहा। पुलिस ने पंजाब व अंबाला की ओर से आए किसानों को शाहाबाद में चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तीन लेयर बेरिकेडिंग व रेत से भरे डंपर लगाकर रोक दिया। इससे करीब छह घंटे तक हाईवे जाम रहा। इस दौरान किसान धरना देकर रोष जाहिर करते रहे तो वहीं पुलिस ने पिहोवा की ओर से बस में सवार होकर दिल्ली कूच कर रहे किसान नेता प्रिंस वड़ैच व अन्य किसानों को बस सहित हिरासत में ले लिया, जिन्हें दोपहर बाद तक पुलिस लाइन में बैठाए रखा तो बाद में रिहा किया। जबकि भाकियू शहीद भगत सिंह से जुड़े किसान पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे और पैदल ही कूच कर गए। हालांकि उन्हें सोनीपत पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पिपली में भी पुख्ता बंदोबस्त के साथ भारी पुलिस बल तैनात रखा और सुबह के समय लाडवा की ओर से आने वाले किसानों को रोके रखा।वहीं एक दिन पहले पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, भाकियू प्रैस प्रवक्ता राकेश बैंस, हल्का कार्यकारी प्रधान जसबीर सिंह मामूमाजरा, जिला प्रधान कृष्ण कलालमाजरा, शहरी प्रधान पवन बैंस व गुरनाम सिंह चढूनी के पुत्र एवं युवा महामंत्री हर्षपाल सिंह चढूनी को 28 घंटे बाद सीआईए टू से रिहा कर दिया गया। गुरनाम चढूनी व हर्ष चढूनी को पुलिस नेशनल हाईवे 152 डी से होते हुए उनके घर पहुंची और रिहा किया जबकि बाकी किसान नेता सीआईए से ही रिहा कर दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों में रोष गहरा गया है जबकि प्रशासन की ओर से मंगलवार से बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू कर दी गई। पुलिस देर रात तक सतर्क रही।बॉक्सआगे नहीं बढ़ने दिया तो किसानों ने हाईवे पर ही लगा लिया मोर्चा पंजाब से शंभू बॉर्डर पर की गई पुलिस व्यवस्था को पार कर तथा अंबाला की ओर से करीब 300 किसान निजी बसों, ट्रैवलरों और अन्य निजी वाहनों से शाहाबाद पहुंच गए थे। किसानों को रोकने के लिए रात भर जुटी रही पुलिस ने पहले ही पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे। यहां पहुंचे किसानों को रोका तो पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए हाईवे पर ही मोर्चा लगा लिया। हाईवे पर एक तरफ वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई, जबकि दूसरी ओर लंबा जाम लगा रहा। उधर किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष जय सिंह जलबेहड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सुबह करीब 11:30 बजे ठोल की ओर से बसों में सवार होकर दिल्ली कूच के लिए शाहाबाद पहुंचे। पुलिस ने उन्हें शाहाबाद-अंबाला लिंक रोड स्थित रेस्ट हाउस के सामने रोक दिया। यहां किसानों ने जमकर नारेबाजी की और दोपहर करीब 12:30 बजे हाईवे पर ही लंगर छका। किसानों के सड़क पर बैठने से शाहाबाद-अंबाला लिंक रोड भी जाम हो गया, जबकि ठोल-नलवी मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएसपी निर्मल सिंह, सिद्धार्थ कुमार और थाना प्रभारी जगदीश टामक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा और नेशनल हाईवे पूरी तरह पुलिस छावनी बना रहा। दिल्ली से अंबाला की ओर आने वाले वाहनों को सामान्य रूप से जाने दिया गया, जबकि चंडीगढ़-अंबाला-अमृतसर की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को साहा रोड (एनएच-444ए), पंचकूला-देहरादून (एनएच-7), रादौर, लाडवा और इंद्री होते हुए करनाल की ओर डायवर्ट किया गया। बॉक्सचढूनी बोले, डेथ वारंट होगी ट्रेड डीलरिहा होने के बाद भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यह लड़ाई किसानों की जिंदगी व देश को बचाने की है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील किसानों के लिए डेथ वारंट होगा। हमारा देश अमेरिका के अधीन हो जाएगा और यह आर्थिक गुलामी होगी। देश को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश से किसान दिल्ली पहुंच रहे थे। 125 से ज्यादा किसान संगठन एकजुट हुए हैं। सरकार ने किसानों को दबाने का प्रयास किया है, जिसके चलते उन्हें भी हिरासत में लिया गया लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। किसानों को सरकार की ओर से बातचीत करवाने का भरोसा मिला है लेकिन इसके परिणाम बाद में ही पता चल पाएंगे। संवाद शाहाबाद।नेशनलहाईवेपररोकेकिसानोंकोसमझानेकाप्रयासकरतेपुलिसअधिकारी।संवाद शाहाबाद।नेशनलहाईवेपररोकेकिसानोंकोसमझानेकाप्रयासकरतेपुलिसअधिकारी।संवाद शाहाबाद।नेशनलहाईवेपररोकेकिसानोंकोसमझानेकाप्रयासकरतेपुलिसअधिकारी।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 22, 2026, 04:17 IST
Kurukshetra News: तीन लेयर बेरिकेडिंग व डंपर लगाकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोका #FarmersMarchingTowardsDelhiWereStoppedUsingThree-layerBarricadingAndDumpers. #SubahSamachar
