Meerut News: आईपीएल चीनी मिल में गन्ने पर किसान गोष्ठी
दौराला। सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विशेषज्ञों ने गन्ने के रोगों व उनके उपायों की जानकारी दी। प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र खोखर ने को. 0118 प्रजाति की बुवाई की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर ने 0268 प्रजाति में रोग आने की बात कही। उन्होंने भूमिशोधन व बीज उपचार की जानकारी भी किसानों को दी। गन्ना विभागाध्यक्ष जितेंद्र पूनिया ने किसान-मिल को एक-दूसरे का पूरक बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:02 IST
Meerut News: आईपीएल चीनी मिल में गन्ने पर किसान गोष्ठी #Farmers'MeetingOnSugarcaneAtIPLSugarMill #SubahSamachar
