Ambala News: किसान बोले, एनएचएआई के अफसर सुनते नहीं
अंबाला सिटी। पंचायत भवन में शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के एजेंडे में 12 शिकायतों को शामिल किया गया। इनकी शिकायत मंत्री कृष्ण बेदी ने सुनी। मंत्री बेदी पहली बार अंबाला में इस समिति की बैठक में शिकायत सुनने पहुंचे थे। पहली शिकायत गांव बिहटा व तेपला निवासी शिकायतकर्ता पवन कुमार, अश्वनी चौहान, इन्द्रजीत सिंह, हरमजन सिंह ने की। उन्होंने बताया कि वे सभी किसान हैं। शामली-अंबाला हाईवे बनने के कारण उनके खेतों के पास से गुजरने वाली नदी बंद हो गई है। एनएचएआई द्वारा लगाई गई पुलिया बहुत ऊंचाई पर है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही और पानी खेतों में भर जाता है। इस पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर से जवाब लिया गया तो वह बोले कि परियोजना पर काम संबंधित क्षेत्र में पूरा हो गया है अब कुछ नहीं किया जा सकता है। मंत्री बेदी ने कहा कि मुझे रिपोर्ट नहीं बल्कि मुझे समाधान चाहिए। इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि यह हमारी सुनते तक नहीं है। इसके मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि तुम्हारे ऊपर कई अधिकारी हैं। 15 दिन में समाधान दो। समाधान के लिए मुलाना विधायक पूजा, एसडीएम कैंट और दो समिति के सदस्य साथ समाधान निकालें। कष्ट निवारण समिति की बैठक में कई मौकों पर मंत्री अधिकारियों व शिकायतकर्ता के साथ ठहाके लगाते दिखे। इसके साथ ही मंच पर पहली बार विपक्ष के दो विधायक दिखाई दिए। मुलाना से कांग्रेस की विधायक पूजा चौधरी और नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी भी मौके पर मौजूद रहीं। ब्यूरोपानी निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग पशुपति कुष्ठ आश्रम के प्रधान प्रधान ने शिकायत में कहा है कि कुष्ठ आश्रम के बरसाती पानी की निकासी पहले प्रेम नगर की ओर जाने वाले नाले से होती थी। अब सेक्टर-7 के पीछे की तरफ प्लॉट काटकर वहां मिट्टी डाल दी गई है, जिसकी वजह से वह नाला पूरी तरह बंद हो गया है। इससे आश्रम का बरसाती पानी बाहर नहीं निकल पा रहा और आश्रम के अंदर ही जमा हो रहा है। इससे वहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आश्रम को डूबने से बचाने के लिए पानी निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग की है।एक्साइज एरिया की जमीन है, सरकार मालिक है शिकायतकर्ता नन्हेड़ा निवासी बीरू राम ने बताया कि उनका मकान नंबर 279 ए, गांव नन्हेड़ा में लाल डोरा की सीमा के अंतर्गत आता है, जिस पर उसका पिछले 30 वर्षों से कब्जा है। इस पर नगर परिषद के ईओ ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों को मालिकाना हक के दस्तावेज दिखाने को बुलाया था। दस्तावेज वह नहीं दिखा सके। हमने अपने रिकॉर्ड में देखा तो जमीन एक्साइज एरिया की है। जिसकी मालिक सरकार होती है।हर हाल में शिकायतकर्ता को लाना ही होगा शिकायतकर्ता अंबाला सिटी निवासी सपना भाटिया ने बताया कि उन्होंने 12 नवंबर 2025 को थाना अंबाला शहर में धारा 174ए के तहत तीन आरोपियों (रंजन मेहता, शालू मेहता, सुदेश भाटिया) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिन्हें कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। प्रार्थिया का आरोप है कि तत्कालीन जांच अधिकारी ने तीन आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस हर बार सिर्फ एक ही आरोपी को कोर्ट में पेश करती है। इस पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का समाधान हो गया है और वह नहीं आई हैं। इस पर मंत्री बेदी ने कहा कि अगली बार से चाहें समाधान हो गया है शिकायतकर्ता को लाना अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। शिकायत के लिए सीएम तक व्यक्ति चला जाता है, मगर जब बुलाते हैं तो संतुष्ट होने की बात कह देता है। ऐसा नहीं होता।दृष्टिहीन व्यक्ति को मिला न्याय शिकायतकर्ता गांव बड़ा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, नारायणगढ़ शाखा से दो बीमा करवाए थे। साल 2023 में बीमारी के कारण प्रार्थी की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई और पीजीआई चंडीगढ़ द्वारा उसे 100 प्रतिशत पूर्ण दृष्टिहीन घोषित कर दिया गया। प्रार्थी ने अपने इस अपंगता क्लेम के लिए बीमा के सभी जरूरी कागजात 2023 में ही पंजाब नेशनल बैंक की नारायणगढ़ शाखा में जमा करवा दिए थे। परंतु बैंक द्वारा 2023 से लेकर आज तक उसके क्लेम पर कोई जवाब या कार्रवाई नहीं की गई है। प्रार्थी ने अपना क्लेम दिलाने की गुहार लगाई। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने एलडीएम को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता का बीमा दिलवाएं। बिजली निगम के अधिकारी को खंभा हटाने के दिए निर्देश शिकायतकर्ता प्रेम नगर निवासी जोगिन्द्र ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत में बिजली विभाग को सूचित किया है कि उनकी कॉलोनी में मकान नंबर 23, प्रेम नगर के पास बिजली का एक खंभा लगा हुआ है। यह खंभा काफी समय से बहुत टेढ़ा हो चुका है और अत्यधिक झुकने के कारण यह किसी भी समय गिर सकता है। इसके अलावा, खंभे के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारें भी काफी ढीली हो चुकी है। तेपला में फसल डूबने की समस्या को लेकर एनएचएआई के अधिकारी के खिलाप बोलते ग्रामीण। संवाद तेपला में फसल डूबने की समस्या को लेकर एनएचएआई के अधिकारी के खिलाप बोलते ग्रामीण। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 02:10 IST
Ambala News: किसान बोले, एनएचएआई के अफसर सुनते नहीं #FarmersSaidNHAIOfficialsDoNotListen. #SubahSamachar
